बागपत : गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा पहुची। जहाँ यात्रा का नगर पालिका बड़ौत चेयरमेन अमित राणा ओर कस्बावासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान युवाओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।
यात्रा के दौरान जगह जगह पौधारोपण भी किया गया ओर प्रकृति के बारे में भी लोगो को जागरूक किया। यात्रा संयोजक मनोज बिश्नोई ने बताया कि यह गंगा यात्रा शुक्रतीर्थ नरोरा हथनीकुंड से चलकर 867.5 किलो मीटर का सफर तय करेगी। यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें– महोबा – तालाब में तैरता मिला शव, फैली सनसनी
यात्रा बड़ौत बागपत खेकड़ा होते हुए बाला जी धाम डुंडा हेड़ा पहुचेगी। यात्रा के दौरान सेकड़ो महिलाओं ने कस्बा बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड चौराहे से शहीद पार्क तक कलश यात्रा भी निकाली। जिसके बाद यात्रा का दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर तुलसी गार्डन में ठहराव कराया गया।