करण जौहर जल्द फिल्मों में शनाया कपूर को करेंगे लॉन्च, Photos शेयर कर दी जानकारी

बीतें कुछ दिनों से खबरे आ रही हैं कि शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में एंट्री कर सकती है। शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जाने माने एक्टर संजय कपूर की बेटी है। यूं तो बॉलीवुड में कई स्टार किड लॉन्च हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- ‘दुआ करो…

इनमें से कुछ ऐसे स्टार किड है जिन्हें फिल्ममेकर करण जौहर ने लॉन्च किया। करण ने आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर जैसे कई सितारों को लॉन्च कर चुके हैं।

इसी बीच करण जौहर ने शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के डेब्यू की घोषणा की है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर शनाया की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

फोटो शेयर करते हुए करण ने लिखा,’#DCASquad में शनाया कपूर का स्वागत है। जिसके बाद शनाया (Shanaya Kapoor) ने भी फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा- आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छे तरीके से हुई।

वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही वो नेपो किड्स को लॉन्च करने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार चुके है। आपको बता दें कि शनाया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट के तौर पर की।