नींबू के छिलके के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नींबू का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गर्मी के मौसम में किया जाता है। गर्मी के मौसम में लोग नींबू के रस से बनी शिकंजी बना कर पीते हैं।
वहीं इसके अलावा नींबू का यूज कई व्यंजनों का जायका बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। नींबू के फायदे के बारे में तो हम जानते हैं पर उसके छिलके से होने वाले फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।
ये भी पढ़ें– गर्मियों में ठंडक का अहसास दिलाता है तरबूज का सेवन, जानें फायदे
आज हम आपको बताएंगे कि नींबू का छिलका असल में कितना फायदेमंद है।
1. नींबू के छिलके में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
2. नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है।
3. अगर आप भी बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो नींबू का छिलका आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है जो शरीर का वजन कम करने में मदद करता है।
4. नींबू के छिलके के इस्तेमाल से हमारा डाइजेशन मजबूत होता है, इसके छिलके में मिनरल्स पाये जाते हैं जो पाचन क्रिया को तेज करतें हैं।