आज़मगढ़ की 12 वर्षीय दिव्यांग जिया के जज्बे को सलाम, बनाया ये नया विश्व कीर्तिमान

होनहार बिरवान के होत चिकने पात जी हां ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रही है आज़मगढ़ की बेटी जिया राय (Jia Rai) पर। 12 वर्षीय दिव्यांग जिया ने अरब सागर को ही नाप लिया 36 KM की दूरी को 8 घंटे 36 मिनट में पूरा कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ।
दिव्यांग जिया राय (Jia Rai) जो स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रसित है पैदा होते ही कुछ अलग दिखने लगी और उसको उसके पिता जो मुम्बई में नेवी में नियुक्त है का जिया के आगे बढ़ने में भरपूर सहयोग मिला। ऐसा पहली बार नहीं है कि जिया ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया हो पिछले वर्ष जब जिया मात्र 11 वर्ष की थी
लड़कियों को हर क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहिए
उस समय इसने 14 KM की दूरी 3 घंटे 27 मिनट में पूरी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। जिया राय (Jia Rai) ने एक नया स्लोगन दे दिया है पढ़े बेटियां बढे बेटियां और कीर्तिमान स्थापित करे बेटियां जिया के इस कीर्तिमान से पूरा परिवार, पूरा गांव खुश है और ये मानने लगा है कि लड़कियों को हर क्षेत्र में अपना परचम लहराना चाहिए।
ये भी पढ़ें-आंदोलन कर रहे किसानों से राकेश टिकैत की अपील, ट्रैक्टर में डीजल भरवाकर तैयार रहें, कभी भी…
इतनी छोटी सी उम्र में तैराकी कर एक नई मिसाल पेश की
जनपद आजमगढ़ के सगड़ी तहसील स्थित कटाई अलीमुद्दीनपुर के मूल निवासी मदन राय अपनी पत्नी और बेटी जिया राय (Jia Rai) के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा में रहते हैं। इतनी छोटी सी उम्र में तैराकी कर एक नई मिसाल पेश की है।
जिया ने अभी 2 दिन पूर्व वरली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक की तैराकी सुबह 3:50 बजे शुरू कर 12:30 बजे समाप्त की। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र तैराकी संघ द्वारा आयोजित की गई थी।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिया राय का नाम दर्ज
इससे पूर्व जिया राय (Jia Rai) 15 फरवरी को 2020 में एलिफैंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 14 किमी की दूरी मात्र 3 घंटे 27 मिनट में तय कर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। जिया समुद्र में 14 किमी की दूरी तय करने वाली सबसे कम उम्र की सबसे तेज तैराक मानी जाती हैं। वहीं, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिया राय का नाम दर्ज है। जिया राय के पिता नौसेना में अफसर हैं जबकि मां केंद्रीय स्कूल में अध्यापक है।
रिपोर्ट:- अमन गुप्ता